वर्तमान में, अमेरिका में बच्चों को नियमित रूप से वैक्सीन दिया जाता है जो चेचक, पोलियो टिटनेस, डिफ्थीरिया, और परट्यूसिस(काली खांसी) जैसी दर्ज़नों बीमारियों से उनकी रक्षा करता है। वर्षों के टीकाकरण के कारण, इनमें से ज्यादातर बीमारियां अब सबसे न्यूनतम स्तरों पर आ गयी हैं। स्कूल जाना शुरू करने से पहले बच्चों के लिए कुछ वैक्सीन लेना जरुरी होता है।
वैक्सीन आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं। वैक्सीन के बिना, बीमारी के कीटाणु से रोगक्षम होने के लिए आपको रोग हो सकता है। निश्चित आयु में देने पर, वैक्सीन सबसे अच्छे से काम करते हैं। उदाहरण के लिए, कम से कम एक वर्ष का होने से पहले तक बच्चों को चेचक का वैक्सीन नहीं दिया जाता है। समय से पहले देने पर यह ठीक से काम नहीं कर सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र बाल्यावस्था के वैक्सीन के लिए समय-सारणी प्रकाशित करता है।
हालाँकि, बचपन में लिए गए कुछ वैक्सीन से आपको कई वर्षों तक सुरक्षा मिलती है, लेकिन वयस्कों के लिए भी टीकाकरणजरुरी होता है।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र